फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.60 करोड़ से जिले में बनेंगे 3,000 शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
3.60 करोड़ से जिले में बनेंगे 3,000 शौचालय
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिए जाएंगे 12-12 हजार रुपये की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के 3,000 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए 12-12 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण में जरूरतमंदों को लाभान्वित किए जाने के बाद अब दूसरे चरण में भी व्यक्तिगत लाभार्थियों को लाभान्वित कराते हुए स्वच्छता के विकास को लेकर पहल की जा रही है। पंचायत राज विभाग द्वारा इस दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास के 3000 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा ब्लॉक के सर्वाधिक 831 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
जिले के पनियरा ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सर्वाधिक 831 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। परतावल व फरेंदा के 335-335, सिसवा के 402, नौतनवा के 325, घुघली के 414, लक्ष्मीपुर के 229, धानी के 74, बृजमनगंज के 53 तथा सदर व मिठौरा के एक-एक लाभार्थी को धनराशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें