नौतनवा। नगर स्थित श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर में स्थापित भगवान खाटू श्याम की मूर्ति के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय मारवाड़ी समाज की ओर से निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर मंदिर के सजावट आदि की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण के बाद निशान यात्रा श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां जायसवाल सभा अतिथि भवन के अध्यक्ष उमा शंकर जायसवाल की ओर से प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष पवन बेरीवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे से निशान यात्रा नगर स्थित राम जानकी मंदिर (ठाकुर द्वारा) से निकलकर नगर के नगर की परिक्रमा करते हुए 11 बजे तक श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंचेगी। निशान यात्रा के समापन उपरांत शाम 6 बजे से भजन संध्या व नृत्य नाटिका के साथ ही प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।