फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी समारोह में विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही बसंतनाथ में शादी समारोह के दौरान मारपीट के मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 13 फरवरी 2026 को हुई थी।
विज्ञापन




भोपत शर्मा ने बताया कि शादी के दौरान उनके परिवार और राजेश, नीता देवी, शिवानी शर्मा और शुभम के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इन लोगों ने गोलबंद बनाकर घर पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज दी और मारपीट की कोशिश की। शोर सुनकर भोपत शर्मा जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। भोपत के हाथ पर गंभीर चोट आई। भोपत शर्मा ने 15 फरवरी को थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष चौक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश, नीता देवी, शिवानी शर्मा और शुभम निवासी बरगदही बसंतनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें