फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

’अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए’

Fri, 25 Dec 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक धरना स्थल पर हुई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि कर्मचारियों से जबरन पोषाहार में 500 रुपये और हॉटकुक्ड में 50 प्रतिशत वसूली की जा रही है। इसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि एक तरफ सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार कर रही है और अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं से पांच वर्ष से लेकर पंद्रह वर्षों से जमे हुए हैं।

 इनका गैर जनपद स्थानांतरण नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर संगठन धरना देने के लिए बाध्य होंगे। मिठौरा ब्लॉक के संरक्षक सत्येन्द्र पटेल ने कहा कि अगर मुख्य सेविकाओं द्वारा वसूली की जा रही है तो हॉटकुक्ड योजना आंगनबाड़ी कर्मचारी कैसे परोसेंगी।
विज्ञापन


 सत्येन्द्र पटेल, पूनम वर्मा, दयानन्द तिवारी, उमा, सुमित्रा, सुरेश प्रसाद, दुर्गा पांडे के अलावा तमाम आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें