तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे
अमर शहीदों के याद में सिंदुरिया चौराहे से 51 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। अमर शहीदों की याद में शनिवार को सिंदुरिया क्लब द्वारा सिंदुरिया चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे एनसीसी के कैडेट्स और फिर 51 मीटर लंबे तिरंगे के साथ स्कूल छात्र और अन्य लोग चल रहे थे। इस दौरान वातावरण भारत माता की जय..., अमर शहीदों की जय... के नारे से गुंजायमान हो उठा।
सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई यात्रा को पुलिस अधीक्षक प्रतीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सिंदुरिया ग्राम सभा की तरफ जाने वाले चौराहे से निकलकर सिंदुरिया, महराजगंज मार्ग, शिकारपुर मार्ग, सिसवा मार्ग, निचलौल मार्ग से होते हुए पुन: सिंदुरिया चौराहे पर पहुंची। यहां आयोजन समिति के सदस्य सुधीर मद्धेशिया ने बताया कि लोगों में देश -प्रेम, आपसी भाईचारा और एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सीताराम इंटर कॉलेज, सुनीता देवी कौशल किशोर इंटरमीडिएट कॉलेज, आदर्श हाईस्कूल सिंदुरिया के पांच सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी जय शंकर मिश्र, अजित कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, दुर्गेश वैश्य, अजय शर्मा, राजेश हिंदुस्तानी, प्रेम सागर गुप्ता, गोबिंद जायसवाल, सोनू जायसवाल, विद्या भूषण गुप्ता, पंकज शर्मा, सोनू गुप्त, शिरोमणि दूबे, पिंटू चौबे, बबलू भाई, सुधीर मद्धेशिया, सचिन्द्र गुप्ता, देवेंद्र निषाद, केशव यादव ,विक्रम दिवाकर पांडेय, राम हरख गुप्त,संजय गुप्त, केशव यादव, मनोज यादव, यंत्री विश्वकर्मा, राजेश हिन्दुस्तानीं, सुनील, पप्पू, विजय, अमर, जावेद, श्रवण, लकी आदि मौजूूद रहे।