फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर टिन नंबर का बोर्ड न लगाने पर होगा जुर्माना

Thu, 27 Apr 2017 12:11 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार को वाणिज्यकर कार्यालय का निरीक्षण संयुक्त आयुक्त व्यापार कर लखनऊ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यालय में साफ सफाई, अभिलेखों का रखरखाव समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। साथ ही जीएसटी डॉटा की समीक्षा किए। अधिवक्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने जीएसटी लागू करने में सहयोग की अपील की। टिन नंबर को जीएसटी में बदलने की प्रगति के बारे में जानकारी लिए। 30 जून तक इसे परिवर्तित करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त वाणिज्यकर लखनऊ लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ने कहा कि सभी दुकानदार जिनका टिन नंबर है। वह दुकान के सामने बोर्ड पर अंकित करे। अन्यथा की स्थिति में जुर्माना भरना पडे़गा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लागू होने में अधिवक्ता समेत व्यापारी भी सहयोग प्रदान करे। उन्होंने राजस्व आय की प्रगति देख निर्देश दिया कि आय को बढ़ावे और जरूरी कार्य समय से निपटा ेदें। उन्होंने अधिवक्ताओं से मिला सुझाव पर अमल करने की बात कहते हुए समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। कार्यालय के स्टाफ से भी उन्होंने संवाद कर समस्याओं बारे में पूछा। आफीस में फाइलों के रखरखाव और पेडिंग फाइलों को त्वरित निपटाने की हिदायत दिए।
इस दौरान उपायुक्त वाणिज्यकर आरपी पाण्डेय, सहायक आयुक्त हरिश्चन्द्र मौर्य, विजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी मनमोहन वर्मा के अलावा तमाम अधिवक्ता एवं कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें