फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से जिले में शुरू होगा टीका उत्सव, 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण से वंचित बच्चों को अभियान चलाकर लगाया जाएगा टीका
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम घर–घर जाकर लोगों को टीकाकरण के फायदों के बारे में देगी जानकारी
जिले में कुल 431 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं संचालित
महराजगंज। टीकाकरण से वंचित बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग 3 दिसंबर से लेकर 31 तक टीकाकरण उत्सव मनाएगा। एईएफआई प्रबंधन के लिए सभी टीकाकरण सत्रों पर एनाफाइलेक्सिस किट और पैरासिटामॉल सिरप की उपलब्धता रहेगी। टीका उत्सव की रिपोर्ट एचएमआईएस पोर्टल पर भी दर्ज की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिले में संचालित कुल 431 स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कई बार विभिन्न कारणों से कुछ बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को इस विशेष टीका उत्सव अभियान में चिह्नित कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम घर–घर जाकर अब तक टीका नहीं लगवाने वाले परिवारों को जागरूक करेगी। टीकाकरण सत्रों के दौरान किसी भी बच्चे को टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति न बने, इसके लिए विभाग ने सभी सत्र स्थलों पर एनाफाइलेक्सिस किट, पैरासिटामॉल सिरप और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चिकित्सा केंद्रों को सुनिश्चित करना होगा कि टीकाकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाए। विभागीय टीमों को प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। टीका उत्सव के दौरान होने वाले सभी टीकाकरण सत्रों और लाभार्थियों की पूरी जानकारी एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों और बस्तियों में जाकर परिवारों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दें।
वर्जन
जिले में शून्य से एक वर्ष तक के 31 हजार बच्चों और एक से सात वर्ष तक के 35 हजार बच्चों को टीका उत्सव के दौरान कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
- डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें