फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा, दिनभर बूथों का जायजा लेते रहे अफसर

Thu, 30 Nov 2017 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज (ब्यूरो)। जिले के सभी सात निकायों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मंडलायुक्त अनिल कुमार ने खुद कमान संभाल रखी थी। अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ ही दिशानिर्देश देते रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन एक मतदान केंद्र से दूसरे तक चक्रमण करते रहे। बूथों पर सुरक्षा के कङे प्रबंध थे। इससे शाम तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई।
विज्ञापन


प्रेक्षक चंद्रपाल सिंह मतदान का जायजा लेने के लिए सबसे पहले महराजगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम स्थित गए। उन्होंने सुरक्षा व मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अन्य निकायों में भी कई बूथों का निरीक्षण किया। कमिश्नर अनिल कुमार ने नगर पंचायत सिसवा के बूथ संख्या 15 व 16 के अलावा अन्य निकायों के बूथों का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह और प्रभारी जिलाधिकारी राम सिंहासन प्रेम भी पुलिस बल के साथ सबसे पहले नगर के पिपरदेउरा स्थित मतदान केंद्र पर पहंुचकर जायजा लिया।

 दोनों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर व नगर पंचायत निचलौल सहित अन्य निकायों के बूथों का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी आरपी कश्यप व अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल भी नौतनवां सोनौली सहित अन्य निकायों में भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे। उच्चाधिकारियों के फोन लगातार आने से ड्यूटी पर लगे अधिकारी भी निगरानी में जुटे रहे। अधिकारी ड्यूटी वाले बूथों तक लगातर चक्रमण करते रहे। ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें