फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधे की मरम्मत कराई जाए

Thu, 27 Apr 2017 12:21 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहिन नदी बंधा मरम्मत की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक स्वर में कहा कि समस्या का समाधान बरसात के पहले किया जाए। नदी में ठोकर और फाटकदार पुलिया बनवाने की मांग की गई। 
विज्ञापन

बाढ़ के समय होने वली परेशानियों का जिक्र करते हुए तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र साहनी ने कहा कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के न्यायपंचायत रजापुर से होकर गुजरे वाली रोहिन नदी के दोनो तरफ बंधे जर्जर हो गए है। इतना ही नहीं मझार क्षेत्र जंगलों है और बंधे जर्जर होने से बाढ़ के समय टूट जाते है। गांव में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी होती है। फसल को पानी अपने साथ बहा ले जाती है। ऐसे में अगर बाढ़ से पहले इन बंधों की मरंमत नहीं हुई तो बाढ़ के समय गांव के लोगों को काफी नुकसान हो सकता है। 
उन्होंने ने कहा कि रोहिन और बसमनिया नदी के दोनों तरफ के बंधे की देख रेख सिंचाई खंड द्वितीय से कराया जाता है। इन बंधों को अतिशिघ्र मरम्मत कराया जाए और अराजी सुबाइन, बसहवां, बिसौआ, रजापुर, काशीपुर, मड़इयाटोला, कुडियाहवा गांव के सामने नदि का कटान तेज होता है। इन गांव के सामने ठोकर बनाया जाए। वहीं सोनराडीह, कुडिया, सेमरहवा, अमहवां में पहले से बने ठोकरों की मरंमत और बने ठोकरों के बीच में पिचिंग करवाया जाए। इतना ही नहीं बाढ़ से सुरक्षा और आवागमन के लिए चानकी घाट से त्रिमुहानी घाट तक बंधे को ठीक कराया जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के लालू यादव, रामरतन गोंड, धर्मराज, वाहिद अली, कपिलदेव, गुलाम हुसेन, लिलावती, दुर्गावती, लिलावती, रामबृक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें