फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज में नव युवक दुर्गा पूजा समिति डाकघर रोड पर मंगलवार रात जागरण व झांकी का आयोजन किया गया। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति भजनों के सागर में गोता लगाकर झूमते रहे।
विज्ञापन

भजन गायक प्रमोद चंचल ने हारा हूं बाबा, बस तेरा सहारा है, बिगड़ी मेरी बना दे, ओ शेरों वाली मैया, बालाजी तेरी कृपा से सहित अन्य भजन प्रस्तुत किए। भजन गायिका रेनू, अंकिता ने तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है, मैया तेरे है दीवाने सहित अन्य भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय गायक रवि वर्मा, बहादुर वर्मा ने भी भजन प्रस्तुत किए।
झांकी कलाकारों ने राम दरबार, हनुमान, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, आनंदनगर के चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के प्रतिनिधि अनूप पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, दिलीप चौधरी, दिलीप गुप्ता, शिवम कसौधन, सूरज जायसवाल, अरविंद मोदनवाल, श्याम मोदनवाल, पीयूष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें