फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, बुझ गए दो घरों के चिराग

Fri, 13 Jan 2023 08:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमरा चंद्रौली के पास शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो भाइयों समेत तीन युवको की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम छह बजे एक ही बाइक से अपने घर तरकुलवा भरगावा जा रहे दो सगे भाई सुरेश गौतम (22) व भीम गौतम (20) और राकेश गौतम (19) को सेमरा चंद्रौली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

दूसरी तरफ टक्कर लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें