सिसवा बाजार। कोठीभार थाना के कोल्हुआ गांव के सोहसा टोला निवासी तीन वर्षीय बालक अंकुश साहनी शनिवार को अपराह्न खेलते समय गंडक नहर में गिरा गया। स्थानीय लोगों ने घंटों पानी में खोजा, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चल पाया।
ग्रामसभा कोल्हुआ के सोहसा टोला के समीप गंडक नहर में किनारे अंकुश अपने भाई सूर्या और बहन सलोनी के साथ नहर के किनारे खेल रहा था। तभी वह अचानक नहर में गिर गया। आसपास के लोग और बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और मछुआरे के सहयोग से जाल द्वारा नहर में कई घंटो से छानबीन जारी है, पर बच्चे का कहीं पता नहीं चल पाया है।
अंकुश दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, गंडक नहर के पानी को बंद करने के लिए नहर विभाग को सूचित कर दिया गया है। बालक को मछुआरे के सहयोग से खोजा जा रहा है।
पति को जाने का गम भूली नहीं, की बेटा नहर में डूबा
सिसवा बाजार। नहर में गिरे बालक के पिता पिछले वर्ष कश्मीर मजदूरी करने जाते समय बस खाई में गिरने से मौत हो गईं थी। अभी इंद्रावती के पति के जाने का गम भी नहीं भूल पाई थी तभी बेटे के गंडक नहर में गिरने से परेशान है। इंद्रावती के तीन संतान सूर्या, सलोनी से सबसे छोटा अंकुश घर में सबसे लाडला है। पति संदीप के कश्मीर में मजदूरी के लिए जाते समय बस के खाई में गिरने से मौत हो गई थी। इंद्रावती के माली हालत ठीक नही होने से मजदूरी कर के तीन बच्चों का पालन पोषण करती है।