फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने बुधवार को ग्राम पंचायत शिवपुर के धोबी टोला में छापा मारकर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
ग्राम पंचायत शिवपुर के धोबी टोला में अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस टीम ने छापा मारते ही धंधेबाजों में इधर-उधर भागने लगे। कई कारोबारी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल 12 लीटर कच्ची शराब, चार पतीला, दो चोंगा, तीन 50 -50 लीटर की गैलन, पांच किलो लहन, दो किलो नौसादर बरामद किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि छापेमारी में तीन महिला शारदा (45), बिंदु पटेल (47), सरिता उर्फ रीना (25) को गिरफ्तार कर 12 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने का उपकरण बरामद की गई। गिरफ्तार महिलाओं को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।