फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदाता सूची में सात लाख डुप्लिकेट वोटर चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची का सत्यापन अभियान शुरू
विज्ञापन

84,957 मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर चुके हैं बीएलओ
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है। 7 लाख डुप्लिकेट वोटर चिह्नित किए गए हैं। इनका सत्यापन किया जा रहा है। बीएलओ अब तक 84,957 मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर चुके हैं। इस बार ज्यादा मतदाता शहर से गांव में शिफ्ट हुए हैं। मतदाता सूची फाइनल होने के बाद वास्तविक संख्या के बारे में जानकारी हो सकेगी। सभी मतदाताओं का सत्यापन 20 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है।
जानकारी के अनुसार, डुप्लिकेट मतदाताओं का सत्यापन तेजी से कराया जा रहा है। अब तक 84,957 मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के सत्यापन के लिए सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारी और सुपरवाइजर नियमित रूप से सत्यापन कार्य की निगरानी कर रहे हैं। डुप्लिकेट, मृत, स्थानांतरित या अयोग्य मतदाताओं के नाम सूची में नहीं रहेगा। अब तक किए गए सत्यापन में 84,957 संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं की जांच की जा चुकी है। इसमें से 78,684 मतदाता वैध हैं, जबकि 6,273 मतदाताओं के नाम डुप्लिकेट या अमान्य पाए जाने पर मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

नाम, आयु, पता और अन्य विवरणों की जांच कर रहे बीएलओ
ग्राम पंचायतों में तैनात बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं की पहचान आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के माध्यम से की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की दोहरी या फर्जी प्रविष्टि को चिह्नित किया जा सके। बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम, आयु, पता और अन्य विवरणों की जांच कर रहे हैं। जिला स्तर पर निर्वाचन कार्यालय से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मंगाई जा रही है।
विज्ञापन


निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 85,361 मतदाता चिह्नित
निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 85,361 मतदाता चिह्नित है। घुघुली ब्लॉक में 79,405, नौतनवा ब्लॉक में 79,042, मिठौरा ब्लॉक में 78,271, सदर ब्लॉक में 69,798, पनियरा ब्लॉक में 66,548, फरेंदा ब्लॉक में 65,331, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 65,079, बृजमनगंज ब्लॉक में 63,450, परतावल ब्लॉक में 63,408, सिसवा ब्लॉक में 51,322 मतदाता चिह्नित हैं। जबकि धानी ब्लॉक में सबसे कम 26,449 संभावित डुप्लिकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत अन्य सभी कार्रवाई 27 मार्च तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 28 मार्च को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
वर्जन
जब बीएलओ सत्यापन के लिए घर आएं तो मतदाता अपने पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराएं और सही जानकारी दें। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सकेगा।
-डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें