फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुआल चोरी का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चैनपुर के मेंहदी टोला में पुआल चोरी करने का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने बुधवार को पीड़ित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित बरसाती निवासी सोनबरसा बेलवा घाट ने क्षेत्राधिकारी को दिए तहरीर में बताया है कि उनकी उम्र करीब 80 वर्ष है। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के चलते वह मजदूरी करते हैं। 17 नवंबर को वह चैनपुर गांव के टोला मेंहदी में पुआल को व्यवस्थित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

देखा कि कुछ लोग पुआल को चुराकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपी अपशब्द कहने लगे। इससे भी मन नहीं भरा तो गोलबंद होकर मारपीट कर जानमाल की धमकी देने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ मजदूर आ गए और बीच-बचाव किया। आरोप है कि घटना के बाद बुजुर्ग ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें