सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुण्डेरी, टोला रतनपुर निवासी रामचंदर यादव और उसके लड़के के साथ जमीन के विवाद में कदुआगंज चौराहे पर मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
रामचंदर यादव ने तहरीर देकर बताया कि बीते 24 दिसम्बर की शाम छह बजे जमीन के विवाद को लेकर धर्मेंद्र चौहान, सूरज चौहान और धर्मेंद्र की पत्नी निवासी पडरी उर्फ़ मीरगंज ने कदुआगंज चौराहे पर मुझे व मेरे लड़के दीनानाथ को घेर कर गालियां देते हुए मारने लगे। मारपीट में हम दोनों काफी चोटें आईं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र चौहान, सूरज चौहान और धर्मेंद्र की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।