फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। घुघली थाना क्षेत्र के पिपरा मुंडेरी गांव में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। रविवार को गांव में प्रार्थना सभा के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। मामले की शिकायत गांव के सीताराम ने फोन के जरिए पुलिस से की। मौके पर पुलिस पहुंची तो खलबली मच गई। छह माह पहले से प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा होती थी।
विज्ञापन

पिपरा मुंडेरी गांव में रविवार को प्रार्थना सभा के बहाने में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। गांव की किरन देवी के घर प्रार्थना सभा हो रही थी। इसमें शामिल लोगों ने बताया कि बीमारी ठीक होने और आर्थिक रूप से मजबूत होने का झांसा दिया गया था। इस वजह से यहां प्रत्येक रविवार को आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लगती थी। ग्रामीण सुरेश, राजेश, शशि ने बताया की यह कार्यक्रम पिछले छह माह से चल रहा था। कई बार पुलिस को भी सूचित किया गया है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। गांव में कई परिवारों को धर्म परिवर्तन करने के लिए लालच दिया गया था। प्रार्थना के दौरान कुशीनगर जिले के सिहुलिया गांव के शैलेष कुमार विश्वकर्मा व महेश विश्वकर्मा लोगों ने बीमारी ठीक होने का उपाय बताकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहे थे। कम पढ़े लिखे और बीमारी से तंग लोग अधिकतर इनकी जाल में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें