फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी युवक ने दो लोगों पर अपनी नाबालिग बहन को भगाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

नाबालिग किशोरी के भाई ने तहरीर में बताया कि मेरी बहन (16) को 29 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे कोठीभार थानाक्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी दो लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। उक्त लोग शिकायतकर्ता के गांव की ही एक महिला के यहां रिश्तेदारी में आते-जाते थे। पूछताछ करने पर महिला के घर वालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रोहित गुप्त व मुकेश ग्राम शितलापुर, थाना कोठीभार और गांव की ही बबिता देवी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें