महराजगंज। परिवहन निगम की वह बसें जो 11 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी हैं अथवा 11 लाख किमी से अधिक संचालित हो चुकी हैं वह बदली जाएंगी। डिपो को इसके स्थान पर नई बस निगम के राज्य कार्यालय से मिलेगी। इस संदर्भ में राज्य निगम प्रबंधक की तरफ से रिपोर्ट मांगी गई है।
महराजगंज डिपो के पास बसों का जत्था 67 तक पहुंच गया है, लेकिन कुछ बसें इसमें ऐसी हैं जो आयु पूरी कर चुकी हैं। यह बसें या तो वर्कशॉप में बनने के लिए खड़ी रहती हैं या सड़क पर हांफती नजर आती हैं। संवाद