फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन बदमाश किए गए जिला बदर

Mon, 30 Jun 2025 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तीन बदमाशों को गुंडा एक्ट के तहत सोनौली पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए सिद्धार्थनगर जिले के थाना कोतवाली में भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अनुपालन में नजाबुद्दीन उर्फ निजामुद्दीन (26), समसुद्दीन उर्फ कोईल (50) और सरफुद्दीन उर्फ सैफुद्दीन (31) निवासी ग्राम भगवानपुर, टोला रघुनाथपुर थाना सोनौली, महराजगंज को 6 महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश था। मामले में टीम गठित कर तीनों को जिला बदर अभियुक्तों को छह महीने के लिए थाना कोतवाली, जनपद सिद्धार्थनगर भेजकर उनकी आमद कराई गई। साथ ही वहां के थाना प्रभारी से 15 दिन पर इन अपराधियों की थाना कोतवाली, सिद्धार्थनगर में हाजिरी लेने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें