महराजगंज। महाकुंभ की तरह सावन में भी महराजगंज डिपो से काशी विश्वनाथ धाम के लिए 50 यात्री होने पर रोडवेज बस बुकिंग की जा सकती है। यह सुविधा सिर्फ आवागमन का किराया भरकर प्राप्त किया जा सकता है।
सावन माह में स्वयंभू शिव के अभिषेक का विधान है। इस महीने श्रद्धालु गंगा जल से अभिषेक करने शिवालयों की यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर महराजगंज डिपो ने सिर्फ 50 यात्री होने पर बस बुकिंग सुविधा की रूपरेखा निर्धारित की गई है। जिस गांव में 50 यात्री होंगे वहां रोडवेज बस यात्रियों को रिसीव कर काशी पहुंचाएगी।
काशी में तीन घंटे का हाल्ट देकर दर्शन पूजन का अवसर मुहैया कराएगी। इसके बाद गांव घर तक यात्रियों को पहुंचाने का कार्य करेगी। डिपो ने यह सुविधा महाकुंभ में भी प्रभावी कर रखी थी, जिसका खूब फायदा मिला।