फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण कार्य के दौरान बड़ी बहनों पर जानलेवा हमले का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पिता द्वारा दी गई जमीन पर निर्माण कार्य कराने के दौरान हमला करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर वार्ड नंबर-11 निवासी सीमा देवी ने अपनी ही बड़ी बहनों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। सीमा का आरोप है कि पिता द्वारा दी गई जमीन पर निर्माण कार्य कराते समय बहनों ने हमला किया। हमले में सीमा देवी को गंभीर चोटें आई हैं।
सीमा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को जब वह निर्माण कार्य करा रही थी, तभी उनकी बड़ी बहन नीतू पांडेय, पल्लवी त्रिपाठी और श्रद्धा तिवारी अचानक मौके पर पहुंचीं। तीनों ने पहले निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की फिर गाली-गलौज शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, तीनों ने अचानक उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सीमा देवी को सिर, हाथ-पैर और शरीर के विभिन्न भागों पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने धमकी भी दी कि यदि फिर से यहां निर्माण कार्य हुआ तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा देवी ने आरोप लगाया कि उपरोक्त तीनों बहनें उनके पिता की संपत्ति में उनके हिस्से को हड़पने की फिराक में हैं। पिता ईश्वर शरण शुक्ला द्वारा दी गई जमीन पर निर्माण कराने से नाराज होकर उन्होंने यह हमला किया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नीतू पांडेय, पल्लवी त्रिपाठी तथा श्रद्धा तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें