फरेंदा, कैंपियरगंज-फरेंदा जंगल में एक ही रात में तीन जगहों पर लूट की घटनाएं सामने आई हैं। सीमा विवाद में दोनों थाने की पुलिस ने पीड़ितों को नसीहत देकर वापस भेज दिया।
फरेंदा-कैंपियरगंज जंगल के एनएच 29 होटल के समीप हनुमान मोड़ पर नेपाल से लखनऊ जा रहे ट्रक के चालक चेतिया सिद्धार्थनगर निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तीन बाइक पर नौ बदमाश आए और ओवर टेक कर ट्रक को रोक 12 हजार नगदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया।
सभी बदमाश जंगल की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी100 नंबर पर दी गई है। कैंपियरगंज और फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद के कारण किसी भी थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया।
पुलिस ने पीड़ित को तहरीर देकर झमेला न पालने की बात कही। दूसरी घटना फरेंदा के निरनाम पूर्वी के तिलकहना की है।
रामवेलास ने बताया कि कैंपियरगंज के पेट्रोल पंप पर काम करके वापस लौटते समय जंगल में दो युवकों ने रोक असलहा के बल पर 500 रुपये और मोबाइल छीन लिया। तीसरी घटना में दक्षिणी बाइपास पर दो ट्रक चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर खाना बना रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और असलहा के बल पर मारपीट कर नगदी, मोबाइल, छीन ले गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस सबंध में एसओ डीके शुक्ला ने कहा कि लूट की सूचना पर पहुंचने पर किसी भी प्रकार की लूट की पुष्टि नहीं हुई।