फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फायर व विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच में तीन संस्थान सील

विज्ञापन
अभिलेख की जांच करते एसडीएम फरेंदा।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने ३२ संस्थानों की जांच की, 15 को दिया गया नोटिस
विज्ञापन

महराजगंज। लखनऊ में एक भवन में आग लगने से 15 लोगों की मौत की घटना के बाद जनपद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। बुधवार सभी तहसीलों में अग्निशमन विभाग व पुलिस टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में कोचिंग सेंटर के पंजीकरण, बच्चों के बिठाने की जगह, फायर सेफ्टी व जल निकासी इंतजाम के साथ शुद्ध पेयजल व शौचालय उपलब्धता की जांच की।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 32 संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन संस्थानों को सील कर 15 को नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी कर संबंधित संस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में आवश्यक सुधार करने के निर्देश
विज्ञापन


दिए गए।

फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र गौतम की अगुवाई में जांच के दौरान कृष्णा लाइब्रेरी को सील करा दिया गया। इसके अलावा दो लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस दिया गया। निचलौल में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चला कर तीन कोचिंग संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सभी संस्थानों के पंजीकरण प्रपत्र के साथ, फायर सेफ्टी, जल निकासी, बच्चों के बैठने का इंतजाम व अन्य जरूरी दस्तावेज जांचे गए। दुर्गा मंदिर फरेंदा के ठीक सामने महराजगंज रोड पर संचालित कृष्णा कोचिंग सेंटर पर पर्याप्त इंतजाम और पंजीकरण एवं फायर सेफ्टी प्रपत्र न होने के कारण पुलिस टीम की मदद से सील करा दिया गया। वहीं दो संचालकों को गड़बड़ी मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतर स्थानों पर इंतजाम पूरे पाए गए।

वर्जन
लखनऊ में अग्निकांड को देखते हुए पूरे जनपद में एसडीएम, सीओ व अन्य के नेतृत्व में जांच हुई कहीं किसी तरह गड़बड़ी नहीं मिली। तहसील से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ फरेंदा में एक लाइब्रेरी संस्थान जांच अधिकारी एसडीएम व सीओ के आदेश पर सील हुआ। निचलौल में तीन संचालकों को टीम ने नोटिस दिया। नौतनवां में कुछ सेंटर को हिदायत दी गई। सदर तहसील क्षेत्र के पनियरा, सिसवां व घुघली में भी जांच हुई जहां कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। - प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें