भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर तरकुलवा तिवारी में कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। शनिवार को एचपी पेट्रोल पंप के पास पूर्वाह्न 11 बजे हुई इस दुर्घटना में सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी सिराजुद्दीन एक बच्ची आशिया का इलाज कराने बाइक से अपने साथी महबूब के साथ छपिया बाजार जा रहे थे। इसी बीच महाराजगंज की तरफ से जा रही एक अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में सिराजुद्दीन, महबूब और 10 वर्षीया आशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद