फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटे को शराब पिलाने का विरोध किया तो पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनहा नायक गांव में बेटे को कथित रूप से शराब पिलाने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर महिला को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनहा नायक निवासी चम्पा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार जुलाई की शाम गांव के ही उसके पटीदार चन्द्रशेखर और अखिलेश उसके बेटे राजपाल निषाद को चौराहे पर ले गए और उसे अत्यधिक शराब पिला दी। नशे की हालत में उसका बेटा सड़क पर गिर पड़ा। खेत में धान की रोपाई कर घर लौटने पर जब उसे घटना की जानकारी मिली तो वह बेटे को देखने के लिए निकली।
विज्ञापन

पीड़िता ने बेटे को शराब पिलाने का विरोध किया तो आरोप है कि चन्द्रशेखर, अखिलेश, सरोज और बेइला लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए महिला पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी जांघ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और वह जमीन पर गिर गई। आरोप है कि चन्द्रशेखर ने उसके कान पर जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे कान से खून निकलने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पंजाब में मजदूरी करता है। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी मारपीट के बाद धमकी देते हुए भाग गए। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें