फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 लाख भारतीय रुपयों के साथ नेपाल में तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-गिरफ्तार युवकों में एक सोनौली, दो गोरखपुर के रहने वाले हैं
विज्ञापन

- बेलहिया से भैरहवां की तरफ जा रही दो वैन की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगर पालिका, नेपाल सशस्त्र पुलिस ने जांच की। इस दौरान 10 लाख भारतीय मुद्रा के साथ तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों में एक सोनौली, दो गोरखपुर के निवासी हैं।
सशस्त्र पुलिस एसपी दीपक थापा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत के राजू कौशल (38), गोरखपुर के हुमायुंपुर दक्षिण के अभिनव जायसवाल (40) और आस्तिक त्रिपाठी (34) शामिल हैं। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने विशेष सूचना के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल नेपाल ने डंडा पूल के पास बेलहिया से भैरहवां की तरफ जा रही दो वैन की जांच की। यह दोनों वाहन भैरहवां के दो अलग-अलग कैसिनो के हैं, जो बेलेहिया से भैरहवां तक कैसिनो जाने वाले भारतीय पर्यटकों को कैसिनो तक मुफ्त सर्विस प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी थापा ने बताया कि राजू कौशल के पास नौ लाख रुपये और अभिनव जायसवाल व आस्तिक त्रिपाठी के पास 50-50 हजार रुपये मिले हैं। गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवां को सौंप दिया गया है। जब्त रकम और दोनों वैन को राजस्व जांच कार्यालय, बुटवल को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें