फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय लोकनृत्य ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से समवाय पथलहवा में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जनजातीय समाज के लोगों ने पारंपरिक लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय लोकनृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और विरासत को सम्मान देने के साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से लोगों को प्रेरित करना है। इसके माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। इस दौरान निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान दुष्यंत सिंह पलटू मुसहर, छांगुर राजभर, रामाशीष राजभर, हरिलाल मुसहर, सोनू व दीपेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें