मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के सेमरा चौराहे पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान, समाजसेवी संस्था, डॉक्टर्स, व्यापारियों से समन्वय स्थापित करके जनसहयोग से कैमरा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
थाना प्रभारी सिंदुरिया मनीषा सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा से आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में मदद मिलती है। व्यापारी, समाज सेवी, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संस्था व संभ्रांत नागरिकों एवं आम जनमानस से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने-अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें। इस अवसर पर चौकी प्रभारी मिठौरा राम चरण सरोज, उप निरीक्षक देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद