फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाई रक्तदान कर मिसाल बने

विज्ञापन
रक्‍तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर के निवासी तीन भाइयों ने रक्तदान कर मिसाल कायम की। तीनों भाइयों के महादानी बनने की कहानी जिसने भी सुनीं उसने इनकी खूब सराहना की।
विज्ञापन

 मंगलवार को ‘अमर उजाला फांउडेशन’ की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में तीन भाई श्याम गुप्ता, धमेंद्र गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने रक्तदान  किया।

इस दौरान सात बार रक्तदान कर चुके श्याम ने कहा कि मेरे परिवार में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह रहता है। कहा कि थोड़ा सा खून दान देने से किसी का जीवन अगर बच जाए तो इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र और राजकुमार ने कहा कि परिवार से ही रक्तदान करने की प्रेरणा मिली। रक्तदान हर किसी को करना चाहिए। एक बार के रक्तदान से चार जान बच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें