परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव अहिरौली टोला परसौनी के पास से रविवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करी की तीन बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी खाद बरामद कर कस्टम विभाग को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, खाद की तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावारिस में पड़ी तीन बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी खाद को बरामद कर थाने पर ले आई और जांच पड़ताल के बाद कस्टम विभाग को सौंप दिया।
इस संबंध में एसओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गांव परसौनी के पास से तीन बोरी यूरिया व एक बोरी डीएपी खाद को बरामद कर कस्टम कार्यालय भेजी गई है।