फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर कोतवाली में बाइक चोरी का खुलाशा करते एएसपी आशुतोष शुक्ल - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। चोरी की पांच बाइक, दो कट्टा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास दो कट्टा, कारतूस, एवं तीन चाकू भी बरामद किया गया। आरोपी बाइक को नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
रविवार को सदर कोतवाली में बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर श्यामदेउरवां शराब भट्ठी के आगे पुलिया के पास घेराबंदी की गई। बड़हरा बरई पार की ओर से तीन बाइक पर सवार होकर व्यक्ति जा रहे थे। जिन्हें रोका गया तो तो अचानक मुड़कर भागने लगे। तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बलराम निवासी पुरैना के कब्जे से एक बाइक, जेब से एक कट्टा, कारतूस बरामद हुआ। दूसरे आरोपी अमित प्रसाद निवासी गिदहा थाना अहिरौली जिला कुशीनगर के पास से भी एक बाइक, कट्टा कारतूस बरामद किया गया। तीसरे आरोपी नगीना निवासी मोहम्मद टोला पिपरहवां के पास से एक बाइक, एक चाकू और चाभी का गुच्छा बरामद किया गया। इन तीनों की निशानदेही पर दो बाइक बाद में बरामद हुई। बताया कि चाभी के गुच्छे के सहारे लाक खोलकर बाइक चोरी की जाती है। चोरी की बाइक को नेपाल बेचने के लिए जा रहे थे। ये बाइकें श्यामदेउरवां, कोतवाली, सिदुरियां आदि क्षेत्र से चुराई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें