ठूठीबारी। चोरी के सोलर पैनल, बैट्री के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की बैट्री चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी के तीन आरोपी मैरी गांव के पास हैं। पुलिस टीम ने ग्राम मैरी के पास मंगलवार की देर रात 2:15 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से इस्टमन कंपनी की चार बैट्री, पीवी पावर टच कंपनी के पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया।
बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज अंसारी व बलराम दूबे निवासीगण जमुईकला, थाना ठूठीबारी तथा चन्द्रशेखर साहनी निवासी कटका, थाना निचलौल के रूप में हुई। निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी में वांछित आरोपी तबरेज अंसारी, बलराम दूबे, चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।