फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सायफन के धंसे एप्रोच की मरम्मत में जुटे जिम्मेदार

Tue, 01 Oct 2024 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के झुलनीपुर देवरिया शाखा के अमडी पुल के पास से निकली सायफन का एप्रोच शनिवार रात में धंस गया था। इसके चलते कई गांवों के सिवान में खड़ी धान और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन

उक्त मामले में अमर उजाला ने मंगलवार को एप्रोच धंसा, 100 एकड़ फसल जलमग्न शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार मंगलवार को धंसे एप्रोच की जेसीबी की मदद से मरम्मत कराने में जुटे गए।

तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झुलनीपुर देवरिया शाखा के अमडी पुल के पास से निकली सायफन का एप्रोच मिश्रवलिया गांव के टोला गुलरभार के पास धंस गया था। इसके चलते क्षेत्र के मिश्रवलिया, बैठवलिया और झुलनीपुर गांव में सिवान की खड़ी धान और गन्ने की फसल जलमग्न होने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर लेखपाल देवेंद्र पटेल को भेजा गया।
विज्ञापन

लेखपाल की रिपोर्ट पर जेसीबी मशीन की मदद से सायफन के धंसे एप्रोच की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही पानी को रोक लिया जाएगा। धंसे एप्रोच की मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान छबिलाल भारती, उमाशंकर पाल, बेचन पासवान, हरि नारायन, श्रीनिवास पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें