फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल पांच हजार की आबादी की राह मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भुवना से रामबाग तक करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर होने से सात-आठ गांवों के करीब पांच हजार लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है।
विज्ञापन

यह मार्ग महराजगंज और कुशीनगर जिले को जोड़ता है। महराजगंज के लोगों के लिए कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया, पनियहवा समेत अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए यह रास्ता सुविधाजनक है। सड़क खराब होने से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।
सड़क खराब होने का असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान गड्ढों और फिसलन से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बिराइची निवासी अधिवक्ता शतीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सड़क दो जिलों को जोड़ती है। महराजगंज से कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया, पनियहवा आदि क्षेत्रों में जाने के लिए यह मार्ग काफी सुविधाजनक है।
सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी है। क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण कराया जाएगा। मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बजट उपलब्ध होने पर प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें