फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शक्ति के दायरे में आएगी 882 ग्राम पंचायतों की आधी आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले की 882 ग्राम पंचायतों में महिला शक्ति मंच गठित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपनी समस्याओं के लिए साझा मंच प्रदान करना है। जागरूकता का जिम्मा संबंधित थानाक्षेत्र के मिशन शक्ति केंद्र संभालेंगे।
विज्ञापन

यह मंच गांव में संवाद का साझा स्थान बनेगा। यहां घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराध जैसे मामलों पर चर्चा होगी। महिलाओं को शिकायत करने और कानूनी सहायता पाने का रास्ता बताया जाएगा।
पंचायती राज विभाग और पुलिस प्रशासन ने यह साझा पहल की है। खास जोर उन महिलाओं को जोड़ने पर है जो सामाजिक संकोच के कारण अपनी परेशानी सामने नहीं रख पातीं। मंच पर बातचीत से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। इससे गांव में जागरूकता का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा की मिलेगी जानकारी
महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया और संबंधित विभाग तक पहुंचने का तरीका बताया जाएगा। साइबर ठगी से बचाव के उपाय और ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।

बोलीं डीपीआरओमहिला सुरक्षा में जागरूकता की बड़ी भूमिका है। महिलाओं को अपने अधिकारों और सहायता के माध्यमों की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए ग्राम पंचायत वार शक्ति मंच गठित किया जाएगा।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ

बोले एसपीमहिला सुरक्षा, अधिकार, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक थाना में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं। इनके माध्यम से जगरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते हैं। गांव में गठित होने वाले शक्ति मंच भी इनके जागरूकता दायरे में शामिल होंगे।
विज्ञापन

- सिद्धार्थ, एएसपी, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें