ठूठीबारी। ग्राम सभा शीशगढ़ में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में कलाकारों ने सीता हरण और लंका दहन का मंचन किया। रामलीला की आठवें रात यह रोमांचक प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मंचन के जरिये दिखाया गया कि वनवास के दौरान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता पंचवटी में कुटिया बनाकर रह रहे थे। लंका के राजा रावण की बहन शूर्पणखा वहां आई। लक्ष्मण ने उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर नाक-कान काट दिए। अपमानित शूर्पणखा ने रावण को सीता की सुंदरता बताई। रावण ने प्रतिशोध में मारीच को सोने का हिरण बनाकर पंचवटी भेजा।