फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठंड में घटी प्यास तो डिहाइड्रेशन के बढ़े रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगातार लुढ़कता तापमान सर्दी बढ़ा रहा है। ठंड में गर्मी की तुलना में लोगों को प्यास कम लग रही है। लोग पानी पीने में कोताही कर रहे। ऐसे में शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा जिससे डिहाड्रेशन के मामले बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को 26 रोगियों में कमजोरी, त्वचा रोग की अधिकता का कारण डिहाड्रेशन पाया गया। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर भरपूर पानी व इलेक्ट्राल इत्यादि लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 893 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी वायरल, फ्लू के बाद त्वचा रोग के रहे। इसके अलावा कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और त्वचा रूखी होने जैसी शिकायत वाले रोगियों की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि त्वचा रोग की अधिकता का कारण डिहाइड्रेशन है। ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. रंजन ने दवा परामर्श व एहतियात की सलाह दी। कहा कि सर्दी का असर बढ़ने से डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग समझते हैं कि पानी की कमी सिर्फ गर्मी में होती है, लेकिन ठंड का मौसम भी शरीर से तरल पदार्थ तेजी से कम करता है। ठंड के कारण प्यास कम महसूस होती है, लोग पानी पीने में लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें