परसामलिक। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली टोला विश्वनाथपुर में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर दो बाक्स तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए।
जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली टोला विश्वनाथपुर निवासी राजकुमार यादव का परिवार मंगलवार की रात घर में सोया था। घर के पीछे से छत के रास्ते चोर घर में घुस गए और घर में रखा दो बाक्स उठाकर गांव के पास रोहिन नदी के किनारे ले गए। जहां बाक्स तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।
बुधवार सुबह जब परिजन जगे तो देखा घर में रखे दो बाक्स गायब देख उनके होश उड़ गए। तलाश किया तो नदी के किनारे दोनों बाक्स टूटे मिले और उसमें रखी नकदी समेत जेवरात गायब थे। तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सोनौली कोतवाल अंकित सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। संवाद