फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पान की गुमटी का ताला तोड़ नकदी व सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली के वार्ड नंबर 10 निवासी रामअवध जायसवाल की पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर घुघली चौकी में देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामअवध जायसवाल ढोढ़ीला चौराहे पर पान की गुमटी चलाते हैं। बुधवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा मिला और फाटक भी क्षतिग्रस्त था। अंदर जांच करने पर करीब चार हजार रुपये नकद और लगभग दस हजार रुपये का सामान गायब मिला।
पीड़ित के अनुसार बीते 15 दिनों के भीतर उसकी दुकान में यह तीसरी चोरी की घटना है। इससे पहले भी दो बार चोर ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर चुके हैं। रामअवध जायसवाल ने घुघली चौकी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों की पहचान कर कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें