फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घनी हुई कोहरे की चादर, देर से निकली धूप

Tue, 05 Nov 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली त्योहार बीतते ही तराई में कोहरे की चादर घनी होने लगी है। वहीं ठंड भी धीमे-धीमे बढ़ने लगी है। सोमवार की सुबह घना कोहरा देखा गया, जिसके चलते दृश्यता काफी कम रही और वाहनों की फाॅग लाइट जलाकर लोगों को यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक धूप कोहरे में लिपटी होने के कारण बेदम ही रही। मौसम विज्ञानी पश्चिमी विक्षोभ के आने और तापमान आने वाले दिनों में तेजी से गिरने की आशंका जता रहे हैं। दशहरा बीतने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ जो अब प्रत्यक्ष दिखाई देने लगा है। सुबह-शाम की गुलाबी ठंड है। सोमवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेंटीग्रेड रिकाॅर्ड किया गया। सुबह भी अन्य दिनों की तरह साफ नहीं दिखी। घने कोहरे से दृष्यता का स्तर काफी कम रहा। सड़क पर यात्रा करने वाले वाहनों को जहां फाॅग लाइट का सहारा लेना पड़ा। बाइक सवार अब सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं। आने वाले दिनों में कोहरा और घना होने तथा ठंड बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें