नौतनवा। राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार की सुबह एसडीएम को पत्र सौंप विपक्षियों पर उनकी भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के ग्राम सभा कड़जहिया में उनकी पत्नी के नाम से भूमि है।
आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उस भूमि पर कब्जा करने की नीयत से आगे बढ़कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम कुणाल का कहना है कि मामले में शिकायती पत्र मिला है। राजस्व एवं पुलिस टीम को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।