फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अध्यक्ष, महामंत्री और संयुक्त मंत्री पद के लिए होगी सीधी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
उपाध्यक्ष, सह मंत्री और फुफुक्टा प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
विज्ञापन


सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव
महाराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव के लिए नामांकन समय सीमा समाप्ति के बाद चुनाव की स्थिति लगभग स्पष्ट हो गई है। 6 पदों में से तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है।
उपाध्यक्ष पद पर पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बिपिन यादव, महिला उपाध्यक्ष पद पर राजा रतन सेन पीजी कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर की डॉक्टर किरण देवी, सह मंत्री पद पर पीजी कॉलेज महाराजगंज के देवेंद्र कुमार पाठक ने अपने-अपने पदों के लिए अकेले नामांकन दाखिल किया है। वहीं फुफुक्टा प्रतिनिधि पद पर लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, आनंद नगर के उमेश चंद तिवारी और शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के डॉ. रमेश कुमार का निर्वाचन तय माना जा रहा है l
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पर्चा दाखिला के अंतिम दिन कुल 7 नामांकन दाखिल किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के डॉक्टर शशिकांत राव, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर बिपिन यादव पीजी कॉलेज महाराजगंज, महामंत्री पद के शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती के डॉक्टर त्रिलोकी नाथ, संयुक्त मंत्री पद के लिए पीजी कॉलेज बस्ती के डॉक्टर महेंद्र कुमार सोनी, सह मंत्री पद के लिए पीजी कॉलेज महाराजगंज के देवेंद्र पाठक तथा फुफुक्टा प्रतिनिधि के लिए उमेश चंद तिवारी और डॉक्टर रमेश कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए कल दो प्रत्याशी डॉक्टर शशिकांत राव और डॉक्टर विनय कुमार सिंह, महामंत्री पद के लिए डॉक्टर त्रिलोकी नाथ और प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए डॉक्टर महेंद्र कुमार सोनी और डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के बीच सीधा मुकाबला होना लगभग तय माना जा रहा है l
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रोफेसर धर्मेंद्र सोनकर डॉक्टर राणा प्रताप तिवारी डॉक्टर नंदिता मिश्रा और डॉक्टर प्राची कुशवाहा ने सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरी कराई जाएगी। 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 3:00 बजे तक मतदान होगा। 4 बजे से मतगणना होगी और मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें