फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुनवाई के दौरान लोगों में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जारी नोटिसों का निस्तारण प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। शुक्रवार को भी निस्तारण केंद्र पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इससे मतदाता काफी हताश और परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मतदाताओं का आरोप है कि निस्तारण केंद्र पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। पुलिस बल की तैनाती न होने के कारण कतारें बार-बार टूट रही हैं और धक्का-मुक्की की स्थिति बन जा रही है। बुजुर्गों और महिलाओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अव्यवस्था का लाभ उठाकर कुछ प्रभावशाली लोग नियमों को दरकिनार कर अपने कार्य शीघ्रता से करा रहे हैं, जबकि आम ग्रामीण पूरे दस्तावेजों के साथ दिनभर भटक रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के करीब 14,787 मतदाताओं को ‘नो मैपिंग’ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन केंद्र पर पहुंच रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक साक्ष्यों की कमी के कारण बड़ी संख्या में मतदाता अपनी पात्रता सिद्ध नहीं कर पा रहे हैं। कई मतदाता आवश्यक दस्तावेज जुटाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें