ठूठीबारी। कस्बे के मुख्य कोतवाली रोड स्थित एनएच-730 एस के दोनों किनारों पर जलभराव होने से दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे दुकानों के सामने पानी जमा होने के कारण ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण ठूठीबारी बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारतीय और नेपाली नागरिक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। दुकानदार दिनेश रौनियार, विश्वंभर पाठक, अनिल रौनियार, दीनानाथ और श्रीलाल निगम ने बताया कि सड़क किनारे जलभराव के चलते आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसका सीधा असर दुकानों के कारोबार पर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान ठूठीबारी अजय कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या से एनएच-730 एस विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।