फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यालय में रेल आरक्षण केंद्र की सुविधा नहीं, 30 किमी तक दूर जा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षित रेल टिकट के लिए लोगों को जाना पड़ रहा है 30 किलोमीटर दूर
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में अचानक बंद कर दिया गया था प्रधान डाकघर संचालित आरक्षित रेल टिकट काउंटर
महराजगंज। प्रधान डाकघर से आरक्षित रेल टिकट की सुविधा का काउंटर अक्तूबर 2025 में अचानक बंद करने के बाद इसे अभी तक मुख्यालय में शुरू नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से लोगों को आरक्षित रेल टिकट के लिए आरक्षित रेल टिकट के लिए मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर आनंदनगर या सिसवा बाजार तक जाना पड़ता है। हालांकि मुख्यालय को रेल सेवा से जोड़ने वाली परियोजना का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय के कारोबारी धीरेंद्र कुमार निगम ने बताया कि मुख्यालय अब तक रेल सेवा से नहीं जुड़ा है। लेकिन प्रधान डाकघर में आरक्षित रेल टिकट उपलब्धता का काउंटर अक्तूबर 2025 में अचानक बंद कर दिया गया। अब स्थानीय लोगों को आरक्षित रेल टिकट के लिए आनंदनगर व सिसवां बाजार जाना पड़ता है। कारोबारी राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि अभी मुख्यालय को रेल से जुड़ने में एक से दो वर्ष लगना तय है, लेकिन इससे पहले ही प्रधान डाकघर की यह सहूलियत बंद हो गई। इसे दोबारा शुरू करने के लिए व्यापारियों व अन्य लोगों ने प्रशासन को पत्र भी दिया लेकिन यह सेवा नहीं शुरू की गई।
विज्ञापन

वर्जन
पोस्टमास्टर जनरल के आदेश पर प्रधान डाकघर की रेल आरक्षण सेवा बंद की गई है। व्यापारियों से मिला ज्ञापन प्रधान कार्यालय भेज दिया गया है।
- शिवकुमार, प्रभारी पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें