फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट करने पर पति पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर क्राइम थाना में एक महिला की तस्वीरों को अश्लील रूप से एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पीड़िता का पति है।
विज्ञापन




पुलिस को दी गई शिकायत में थाना सिंदुरिया क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका विवाह थाना क्षेत्र निचलौल निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि उसका पति पिछले कुछ समय से उसकी तस्वीरों को अश्लील तरीके से एडिट कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट कर रहा है।



महिला का कहना है कि इन आपत्तिजनक पोस्टों के कारण उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है और उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने पति को ऐसा करने से मना किया तो उसने गाली-गलौज भी की। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें