फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीएलएम पर प्रति विद्यार्थी 10 का इजाफा, अब मिलेंगे 25 रुपये

Thu, 24 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। टीचर लर्निंग मटेरियल (टीएलएम) की धनराशि में प्रति विद्यार्थी 10 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले 15 रुपये मिलते थे शैक्षिक सत्र 2025-26 से प्रति विद्यार्थी 25 रुपये दिए जाएंगे। यह जानकारी शिक्षा महानिदेशक की ओर से डायट को पत्र के जरिए दी गई है। धनराशि बढ़ने से शिक्षण सामग्री जैसे चार्ट, ग्राफ, कैलेंडर इत्यादि की व्यवस्था करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टीएलएम का सहारा तीन वर्षों से लिया जा रहा है। लर्निंग मटेरियल के लिए विभाग की ओर से जारी धन से विद्यार्थियों के लिए चार्ट पेपर, ग्राफ, कैलेंडर व अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदी जाती हैं। पहले प्रति छात्र की 15 रुपये की दर से विद्यालयों को दिया जाता था लेकिन अब इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब विद्यालयों को 25 रुपये प्रति छात्र की दर से भुगतान किया जाएगा।



मौजूदा समय में 1,540 परिषदीय विद्यालयों में 2.35 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को टीएलएम राशि दी जाती है। इनकी संख्या 1.50 लाख के आसपास है। बढ़ोतरी के बाद जनपद को 22,50,000 रुपये की जगह अब 37,50,000 रुपये मिलेंगे। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के पत्र में बढ़ोतरी की जानकारी देते हुए बताया गया है कि कक्षा एक व दो में साप्ताहिक आकलन के लिए फोटो कॉपी, ग्राफ पेपर, चार्ट पेपर, कैलेंडर तैयार करने में टीएलएम राशि का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


कोट...

टीएलएम धनराशि बढ़ने का पत्र प्राप्त हुआ है। सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान एसआरजी-एआरपी, डायट मेंटर स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री के बेहतर प्रयोग, आदर्श कक्षा-शिक्षण का संचालन, शिक्षकों को कम लागत और स्थानीय परिवेश में उपलब्ध सामग्री के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए राशि का सदुपयोग करने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन




-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें