फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत से नेपाल पहुंचा रहे आईफोन सीमावर्ती गांव बने तस्करी का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा पर महंगे मोबाइल फोन, खासकर आईफोन और उनके पुर्जों की तस्करी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। दोनों देशों के बाजारों में कीमतों व आयात शुल्क के अंतर का फायदा उठाकर तस्कर भारत से महंगे स्मार्टफोन खरीदकर नेपाल पहुंचा रहे हैं। तस्करी के लिए सीमावर्ती गांवों और संपर्क मार्गों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में सोनौली और नेपाल के रूपनदेही जिले में मोबाइल फोन और उनके पुर्जों की तीन से अधिक बड़ी बरामदगियों ने इस कारोबार की ओर सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है। सोनौली कस्बे में बीते सप्ताह पुलिस ने छह आईफोन और एक बाइक बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान बाइक सवार संदिग्ध जाम का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस पीछा करती रह गई और बाइक भी मौके से गायब हो गई। वहीं, नेपाल के रूपनदेही जिले में भी भारतीय नंबर की बाइक से मोबाइल और उनके पुर्जों की खेप पकड़ी गई है।

सीमावर्ती गांवों से लेकर भैरहवा-बुटवल तक नेटवर्क
सोनौली और आसपास के सीमावर्ती गांवों से नेपाल के बेलहिया, भैरहवा और बुटवल तक मोबाइल की आपूर्ति का नेटवर्क फैला होने की आशंका है। आठ नवंबर को रूपनदेही के लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस ने करीब सात लाख नेपाली रुपये के मोबाइल पार्ट्स बरामद किए। इसमें आईफोन की बैटरी, बैक पैनल, एयरपॉड, टेंपर्ड ग्लास और कर्व्ड ग्लास शामिल थे। इसी दौरान भैरहवा बाईपास क्षेत्र में दो भारतीय युवकों के पास से करीब पांच लाख रुपये के आईफोन बरामद किए गए।
विज्ञापन

दो माह में कई बड़ी बरामदगी, करोड़ों का सामान पकड़ा
17 अक्तूबर को रूपनदेही जिले में पुलिस ने बिना वैध सीमा शुल्क दस्तावेज के मोबाइल डिस्प्ले और बॉडी पैनल बरामद किए थे। इनकी कीमत करीब 9.18 लाख नेपाली रुपये आंकी गई थी। इससे पहले 11 अक्तूबर को नवलपरासी पश्चिम के सरावल क्षेत्र में 930 मोबाइल फोन, 1765 जोड़ी एयरपॉड और हजारों टेंपर्ड ग्लास बरामद हुए थे। इनकी कीमत एक करोड़ नेपाली रुपये से अधिक बताई गई थी। 30 जून को रूपनदेही के कोटहीमाई ग्रामीण नगरपालिका में भारतीय नंबर की बाइक से 35 आईफोन पकड़े गए थे। इनकी कीमत करीब 19.70 लाख नेपाली रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें