फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर विकास खंड के ग्राम सभा करैला अजगरहा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों में नाराजगी है। शनिवार को गांव के रामरक्षा पटेल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और चकबंदी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान जिम्मेदारों ने गड़बड़ी की है। किसानों की कृषि भूमि के चकों को इधर-उधर कर दिया गया है। चक मार्गों की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने चकबंदी के नाम पर वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया है। मांग है कि चकों के आवंटन तथा चक मार्गों के अभिलेखों की गहनता से जांच की जाए और गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही चकबंदी की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें